संघ प्रदेश दमन के डभेल में एक झील में गुरुवार शाम को एक अज्ञात युवक को अग्निशमन विभाग द्वारा देखा गया और उसे तालाब से निकल कर तत्काल उपचार के लिए मारवाड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में, दमण पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है और मृतक के अभिभावक वारिस की तलाश कर रही है। आगे की जांच चल रही है कि युवक झील में डूब गया या मारा गया।